फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Annual function in bedinag school

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची

Mon, 11 Sep 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 11 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Annual function in bedinag school
स्कूल में वार्षिक समारोह - फोटो : अमर उजाला

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पब्लिक स्कूल रैतोली के 30 वें वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक मीना गंगोला ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र के इस विद्यालय में संचालकों द्वारा चंदा एकत्र कर ग्रामीण परिवेश के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय हैं।

विज्ञापन


कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएंगी।  विधायक ने बेड़ीनाग-रैतोली मार्ग के विस्तारीकरण, रीठारैतोली हाईस्कूल के उच्चीकरण सहित विधायक निधि से रैतोली-गुरैना संपर्क मार्ग और पिल्खी मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य भवान सिंह ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 1987 में की गई थी। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, भाजपा नेता गोकुल गंगोला, महेश पंत, रवींद्र मेहता, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, बीडीसी सदस्य आदित्य मोहन बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed