फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anarchic elements vandalize the school

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बगरतोली में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anarchic elements vandalize the school
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की है। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगरतोली में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। स्कूल परिसर में शराब की खाली बोतलें भी मिलीं। ग्राम प्रधान और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्रवाई की मांग को लेकर झूलाघाट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के बाद विद्यालय लंबे समय बंद है। इसी का फायदा उठाकर अराजकतत्वों ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर तोड़फोड़ कर दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि अराजक तत्व स्कूल में शराब की खाली बोतलें भी छोड़ गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय गांव से बहुत दूरी पर स्थित है। इससे पूर्व भी स्कूल परिसर में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि सामान चोरी नहीं हुआ है, लेकिन सामान को नुकसान पहुंचाया गया है। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर दिया गया है। तोड़फोड़ करने वाले अराजकतत्वों का पता लगाया जा रहा है। विद्यालय में आए दिन बढ़ रही अराजकता की घटना को देखते हुए ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ के बीच विद्यालय की देखरेख करने पर सहमति बनी है। प्रत्येक रविवार को प्रधानाचार्य विद्यालय की देखरेख करेंगे। अन्य दिन ग्रामीण विद्यालय की देखरेख करेंगे। एसएमसी अध्यक्ष नीरज भट्ट, सहायक अध्यापक रेखा आर्या, कलावती धारियाल, कैलाश चंद्र जोशी ने पुलिस से अराजकतत्वों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed