फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Admission will be available on 240 seats in five engineering trades

Pithoragarh News: पांच इंजीनियरिंग ट्रेड में 240 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Admission will be available on 240 seats in five engineering trades
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस सहित अन्य चार ट्रेड में 240 सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। वर्तमान में कॉलेज में लगभग 350 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस में 180 सीटें निर्धारित हैं। इसमें ऑल इंडिया में 27 सीटों और राज्य के जनरल में 80, ईडब्लूएस में 18, एससी में 29, एसटी में 6, ओबीसी में 20 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। वर्तमान में कंप्यूटर साइंस में लगभग 100 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल, इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग ट्रेड में 60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें ऑल इंडिया में 9, राज्य के जनरल में 27, एससी में 10, ईडब्लूएस पांच, एसटी में दो, ओबीसी में सात सीटों पर प्रवेश होंगे। कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया चल रही है। मई माह के अंतिम में विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को दिए जाते हैं प्लेसमेंट
इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट भी दिया जाता है। पिछले तीन वर्षों में लगभग 60 से 70 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिया गया है।
कोट-
सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जाती है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, कंप्यूटर लैब की सुविधा दी जाती है।
- डॉ. अजीत सिंह, निदेशक, इंजीनियरिंग कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed