{"_id":"5c0bfd3cbdec22419f5c28c2","slug":"81544289596-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की घोषणा हवाई, नहीं बना सीराकोट तक रोपवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की घोषणा हवाई, नहीं बना सीराकोट तक रोपवे
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सीराकोट तक रोपवे निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके चलते रोपवे के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद लगाए क्षेत्रवासियों में निराशा है।
लगभग डेढ़ वर्ष पहले डीडीहाट क्षेत्र के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीडीहाट से सीराकोट तक रोपवे निर्माण की घोषणा की थी। क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के लिए रोपवे की घोषणा से क्षेत्रवासियों में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद थी, लेकिन घोषणा के बाद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंदिर कमेटी के सचिव प्रकाश बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सर्वे का कार्य नहीं हुआ है।
पर्यटन विभाग की ओर से रोपवे के लिए स्थान चयनित तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सीराकोट तक रोपवे लगने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलता। इससे पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ती। इधर, डीडीहाट क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों ने भी सीराकोट मंदिर के लिए रोपवे निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की ओर से रोपवे की जो घोषणा की गई थी, उसे पूरा करना पर्यटन विभाग का काम है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए जाएंगे। -विशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट।