{"_id":"5c7429adbdec2273ad00ce75","slug":"8-21-crore-dpr-for-waste-disposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण को 8.21 करोड़ की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण को 8.21 करोड़ की डीपीआर
Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नगरपालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष और सभासद।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की बैठक में नगर के विकास के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान लंदन फोर्ट का संचालन पालिका को दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सोमवार को पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने नगर के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण के लिए 8.21 करोड़ की डीपीआर बोर्ड के समक्ष रखी। इसका सदस्यों ने सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। निर्णय लिया गया कि धनावंटन के लिए डीपीआर तत्काल शहरी विकास निदेशालय को भेजा जाए।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि लंदन फोर्ट का रखरखाव केएमवीएन नैनीताल के माध्यम से कराया जा रहा है। किले के संचालन के लिए पालिका के पास पर्याप्त सुविधाएं हैं।
ऐसे में किले का संचालन तत्काल पालिका को दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। अध्यक्ष रावत ने कहा कि जनता मुलाकात में पालिका से संबंधित नीतिगत निर्णय के प्रकरण आ रहे हैं जबकि इन्हें सभासदों के माध्यम से आना चाहिए। कहा कि यदि आवश्यक कार्यों के लिए धनराशि होगी तो पालिका शिकायतों का निस्तारण कर सकती है। बैठक में सभासद बसंत कुमार, नीरज कुुमार, सरस्वती मखौलिया, कोमल बाल्मिकी, राधिका लुंठी, हेमा साही, भावना नगरकोटी, दीपा राणा, दिनेश सौन, अनिल जोशी, महेश पांडे, दिनेश कापड़ी, पवन महरा, कमल पांडेय, विजेंद्र महर, ललित मोहन पुनेड़ा, उमेश अवस्थी, एनबी पांडेय आदि मौजूद रहे।