{"_id":"5a3554224f1c1baf678c1f98","slug":"61513444386-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबिंब कार्यशाला में भाग लेने विद्यार्थी दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबिंब कार्यशाला में भाग लेने विद्यार्थी दिल्ली रवाना
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दिल्ली में 17 से 20 दिसंबर तक होने वाली स्कूल-टू-स्कूल अभियान की प्रतिबिंब कार्यशाला में भाग लेने के लिए यहां के विद्यार्थियों का दल शनिवार को रवाना हो गया है। बच्चों को मुख्य शिक्षा अधिकारी जीआर कोहली ने शुभकामना देकर रवाना किया। कार्यशाला के दौरान बच्चे देश के अन्य प्रांतों से आने वाले बच्चों से भाषा, संस्कृति की जानकारी लेंगे और अपनी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानले के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में बच्चे रवाना हुए। जिले के 16 बच्चों को कार्यशाला में शामिल होने का मौका मिला है। शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के लिए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानले की मोनिका, काजल, ललिता, दीपक पाठक, गौरव खनका, सुमित सिंह, सुजल खनका, सुमित कोहली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुलकोट (मुनस्यारी) के मयंक सिंह, युवराज सिंह सयाना, रेनू, करन सिंह, करन कुमार, काजल, रोशनी, भावना का चयन हुआ है।
सभी बच्चे शनिवार को उत्साह के साथ यहां से रवाना हुए। दिल्ली में होने वाली प्रतिबिंब कार्यशाला में देशभर के 100 बच्चे भाग लेंगे।