फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   5.4 km long tunnel to be built on Kailash Yatra route: Tamta

कैलाश यात्रा मार्ग पर बनेगी 5.4 किलोमीटर लंबी टनल : टम्टा

Thu, 30 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
5.4 km long tunnel to be built on Kailash Yatra route: Tamta
पिथौरागढ़ में पत्रकारों के साथ वार्ता करते केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा। संव
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर जल्द ही छियालेख के पास खतरनाक सड़क से मुक्ति मिलेगी और सफर सुरक्षित होगा। यह संभव होगा बूंदी से गुंजी तक 5.4 किलोमीटर टनल बनने से। यह बात कही केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर सड़क खतरनाक है और पहाड़ भी कमजोर है। ऐसे में यहां टनल के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बृहस्पतिवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पत्रकारों वार्ता में बताया कि चीन सीमा पर सड़क पहुंचा दी गई है। कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर छियालेख के पास विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बनी सड़क खतरनाक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सड़क पर भारी वाहन आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इस स्थान पर गुंजी तक टनल बनाने का निर्णय लिया गया है। यह टनल 5.4 किलोमीटर लंबी होगी। टनल बनने से हर खतरे से मुक्ति मिलेगी और यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी। बड़ी बात यह होगी कि टनल बनने से 22 किलोमीटर का सफर भी कम हो जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है और इसे जल्द ही स्वीकृति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़-दून रूट पर जल्द उड़ान भरेगा विमान
केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि नैनीसैनी एयरपोर्ट से बड़े विमान उड़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हर शहर तक यहां से एयर कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़-दून रूट पर विमान उड़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस रूट पर विमान उड़ान भरेगा।
कमजोर पहाड़ियों को काटने से आ रही दिक्कत
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि ऑलवेदर सड़क बनाने के लिए पहाड़ियों को काटना जरूरी था। कई जगह कमजोर पहाड़ियां थीं जो अब दरक रहीं हैं। स्वाला और क्वारव में सड़क बंद होने का यही कारण है। दोनों स्थानों पर ड्रोन सर्वे कर तकनीकी टीम से राय ली गई है। पहाड़ियों का ट्रीटमेंट करने के साथ ही इन स्थानों पर वैकल्पिक मार्ग की भी संभावना तलाशी जा रही है।

यूनिटी मार्च की कर रहे हैं शुरुआत
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य पर यूनिटी मार्च की शुरुआत की जा रही है। 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तर पर पदयात्राएं की जाएंगी। जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगेंगे और व्याख्यान होंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी और नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन हो रहा है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed