फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डुंगरा और भुरमुनी सड़क की जांच के आदेश

डुंगरा और भुरमुनी सड़क की जांच के आदेश

Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
डुंगरा और भुरमुनी सड़क की जांच के आदेश
पिथौरागढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की निर्माणाधीन और प्रस्तावित सड़कों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को कालसन कटिया-पाभें डुंगरा और कालसिनकटिया-भुरमुनी सड़क की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि दोनों सड़कों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने की बात सामने आ रही है। मंत्री ने अधिकारियों से निर्माणाधीन सड़कों को समय पर पूरा करने, सड़कों में कटी जमीन का मुआवजा कैंप लगाकर बांटने, वन भूमि हस्तांतरण के मामले आनलाइन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन सड़कों का 75 प्रतिशत काम हो गया है। उनको शीघ्र पूरा कराया जाए। मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण दौरान क्षतिग्रस्त पानी की योजनाओं को तत्काल ठीक करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को नेन आपदाग्रस्त क्षेत्र धारचूला की सड़कों को शीघ्र यातायात संचालन लायक बनाने, जीआईसी रोड में पांडेगांव के पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा जल संस्थान को बनेलागांव और सेरा उर्फ बडोली पेयजल योजना की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए। बैठक में गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला, लोनिवि के मुख्य अभियंता सत्येंद्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed