फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   40 crore from RBI

आरबीआई से आए 40 करोड़

Mon, 21 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
40 crore from RBI
स्टेट बैंक पहुंची करेंसी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सोमवार को कानपुर से 2000 के नए नोट और एटीएम के लिए 100-100 के नोट की नई करेंसी लेकर टीम पहुंच चुकी है। एसबीआई के प्रबंधक प्रवीण गर्ब्याल ने बताया कि अभी आरबीआई से पहली किस्त के रूप में 40 करोड़ रुपए आए हैं, जो पिथौरागढ़ के नजदीक 10 एसबीआई की शाखाओं सहित, पोस्टआफिस और अन्य शाखाओं का दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार से शहर के एटीएम में 100 के नोट मिलने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अभी बैंक में सिर्फ सीनियर सिटीजन के ही 2000 रुपए बदले जा सकेंगे। अन्य लोग अपने खाते में पैसा जमा कर चेेक, विड्राल फार्म के जरिये 24000 रुपए तक एक हफ्ते में निकाल सकेंगे या फिर एटीएम के जरिए 2000 रुपए तक निकाल सकेंगे। करेंसी आने से लोगों की दिक्कत अब कुछ कम होने की उम्मीद है। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगातार चल रहा है। इस बैंक में काउंटर से भी खाताधारकों को भुगतान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बैंक के प्रबंधक घनश्याम भट्ट ने बताया कि ग्राहकों को अधिकतम सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के अन्य बैंकों में भी कैश आने लगा है। ओरियंटल बैंक आफ कामर्स से लोगों को दो हजार का नया नोट दिया जा रहा है। बैंक के पास अब छोटी करेंसी भी आने लगी है। निजी बैंकों और सरकारी क्षेत्र के बैंकों में सोमवार को स्थिति थोड़ा पटरी पर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बैंकों में उमड़ी भारी भीड़
पिथौरागढ़। स्टेट बैंक में सोमवार को लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई। भुगतान लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बैंक पहुंची थीं। बैंक से काउंटर भुगतान लगातार हो रहा है। स्टेट बैंक में ज्यादातर सैनिकों की पत्नियों के खाते हैं। वह महीने का खर्च चलाने के लिए रुपए लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। इनके अलावा पूर्व फौजी पेंशनर, सरकारी पेंशनर भी इसी बैंक से भुगतान लेते हैं। व्यापारियों ने भी स्टेट बैंक में खाते खोल रखे हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक नहीं खुले तो सोमवार को बड़ी संख्या में लोग बैंकों की तरफ उमड़ने लगे। कुछ लोग तो सुबह सात ही बजे हाथ में पासबुक लेकर बैंक के आगे खड़े हो गए थे। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी का कहना है कि अब रिजर्व बैंक से कैश लगातार आता रहेगा। लोगों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। 

आज से मिलने लगेंगे ढाई लाख रुपए
पिथौरागढ़। शादी-विवाह के लिए मंगलवार से एसबीआई की मुख्य शाखा से 2.50 लाख रुपए मिलने लगेंगे। उसकी प्रक्रिया के तहत मुख्य शाखा में खाताधारक को प्रार्थनापत्र शाखा प्रबंधक के नाम से देना होगा। इसके लिए बैंक ने सहायक प्रबंधक दीपक सिंह को अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि शादी का पैसा दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे के माता-पिता और दुल्हन के माता-पिता को ही मिल पाएंगे। इनके किसी रिश्तेदारों के खाते से शादी का पैसा नहीं निकल पाएगा। सिंह ने बताया कि इसके लिए शादी का कार्ड, पैन कार्ड के साथ इन लोगों को खुद आना होगा। 2.50 लाख रुपए तक की रकम को शादी वाले लोग एक बार में ही निकाल पाएंगे। बार-बार नहीं।

दो हजार के नोट में झंझट
पिथौरागढ़। बैंकों में आरबीआई से 2000 के ही नोट ज्यादा आने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत इन नोटों के बाजार में चलाने की हो रही है। छोटी करेंसी की कमी होने और बैंकों में अब तक नया 500 का नोट नहीं आने से लोगों को नई कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों ने पिछले दिनों बड़ी संख्या में दस के सिक्के भी लोगों को पकड़ाए हैं। इनको चलाने में भी खासी परेशानी हो रही है।

स्टेट बैंक के आगे खड़े वाहनों से मुश्किल
पिथौरागढ़। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर खड़े रहने वाले बाइक, कार, स्कूटर, स्कूटी जैसे वाहनों से ग्राहकों को भारी मुश्किल हो रही है। बैंक के गेट के सामने लगी रहने वाली वाहनों की कतार से लोगों की लाइन को मुख्य सड़क पर और दुकानों के सामने तक लगाना पड़ रहा है। इससे व्यापारियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने इन वाहनों को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। सिमलगैर में जहां पर बैंक की शाखा है वहां पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहता है। 


मेजर पाल ने मोदी के फैसले को सराहा
अस्कोट (पिथौरागढ़)। नौलिया ग्राम निवासी सेना के रिटायर्ड मेजर इंद्र बहादुर पाल (94) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1000 और 500 के नोटों को बंद किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। मेजर पाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला ऐतिहासिक है। कालेधन पर नकेल कसने के लिए मोदी जी का यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब से देश में 1000 और 500 के नोट अमान्य किए गए। तब से आतंकियों, नक्सलियों की कमर टूट गई है। उनके पास जमा अवैध धन अब रद्दी हो गया है। हर जगह लाखों, करोड़ों रुपयों के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं। आम जनता को भी दिक्कत हो रही है, लेकिन आने वाले समय में देश की जनता को इस फैसले का फायदा मिलेगा। उन्होंने देश की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के विकास के लिए समय देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed