{"_id":"5b69d9f34f1c1b05468b6734","slug":"31533663731-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का बेड़ीनाग में आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का बेड़ीनाग में आंदोलन शुरू
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील के अंतर्गत तीन सड़कों की स्वीकृति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सड़कों की स्वीकृति नहीं मिल जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
पातालभुवनेश्वर-मनगड़-चामाचौड़, राईआगर-भूल की अध्याली, पातालभुवनेश्वर-सिमायल-चौड़मन्या सड़कों की स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति चौड़मन्या के बैनर तले ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों सड़कें पीएमजीएसवाई के पास हैं। वन भूमि के चलते तीनों ही सड़कों का काम लटका है। ग्रामीणों की इससे पहले एसडीएम सोहन सिंह सैनी से वार्ता हुई।
एसडीएम ने बताया कि सड़कों की स्वीकृति के संबंध में विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इस पर ग्रामीण नहीं माने और अनशन पर बैठ गए। पहले दिन उमेद सिंह, रवि दशौनी अनशन पर बैठे। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह रावल, प्रधान राजेंद्र प्रसाद, राधे राम, घनश्याम, राजेंद्र सिंह, ललिता प्रसाद नागिला, गंगा सिंह, कुंदन रावल, नीरज रावल, मनोज कुमार, दीवान सिंह, दीपक रावल, दिवाकर रावल आदि थे।