{"_id":"5b4a34524f1c1b19208b4929","slug":"21531589714-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावितों को वर्ष 2013 की तर्ज पर मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावितों को वर्ष 2013 की तर्ज पर मिले मुआवजा
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला, मुनस्यारी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से लौटे राज्यसभा सदस्य कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा ने एक-दो जुलाई की आपदा को वर्ष 2013 के जल प्रलय के समान बताया। कहा कि धारचूला और मुनस्यारी में भारी तबाही मची है। सरकार को वर्ष 2013 की तर्ज पर प्रभावितों को मुआवजा देना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में टम्टा ने कहा कि पहली ही आपदा में सरकार के इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं। आवागमन, संचार सेवा ठप हो गई है। सारे इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं। प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को अन्यत्र जाने को कह दिया। आने वाले तीन महीने में लोगों को और दिक्कत उठानी पड़ सकती है। कहा कि नाचनी-मुनस्यारी, मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क इस बरसात में सुचारु नहीं हो पाएगी। यह दोनों सड़कें जोहार की लाइफ लाइन हैं। लोनिवि के विश्व बैंक डिवीजन ने रातीगाड़ में नदी में पिलर लगाकर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा है, इसको अमलीजामा पहनाने की जरूरत है।
टम्टा ने कहा कि सरकार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में रेस्क्यू के लिए हेली सेवा के साथ ही एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए। पुल, सड़क रास्तों को प्राथमिकता से बनाना चाहिए। वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रमेश कापड़ी आदि मौजूद थे।