फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वाहन मद के 6 और गैर वाहन मद के 5 आवेदन स्वीकार

वाहन मद के 6 और गैर वाहन मद के 5 आवेदन स्वीकार

Sat, 16 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
वाहन मद के 6 और गैर वाहन मद के 5 आवेदन स्वीकार
पिथौरागढ़। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन रोजगार योजना में वाहन मद के 6 और गैर वाहन मद के 5 आवेदन स्वीकार किए गए।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वाहन मद में लोगों के साक्षात्कार लिए गए। एक आवेदनकर्ता उपस्थित नहीं हुआ। सभी छह आवेदन स्वीकृत किए गए। गैर वाहन मद में प्राप्त 8 आवेदनों में 4 आवेदन पूर्ण पाए गए। एक आवेदन शर्त पूरी होने के बाद स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार गैर वाहन मद में 5 आवेदन स्वीकार किए गए। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना चलाई है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

योजना का लाभ जिले के प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को मिले, इसके लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम को जनवरी प्रथम सप्ताह में बैठक बुलाकर अधिक से अधिक आवेदकों को बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैंकों से चयनित लोगों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि होटल, रेस्टोरेंट निर्माण में पार्किंग की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। पार्किंग का प्रावधान होने पर ही होटल, रेस्टोरेंटों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बैठक में लीड बैंक अधिकारी पीएन वर्मा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएन पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed