{"_id":"5a3bef0f4f1c1b9f678c2c4d","slug":"181513877263-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"196 किसानों को बांटा 1.23 करोड़ का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
196 किसानों को बांटा 1.23 करोड़ का कर्ज
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला सहकारी बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को एक संगम में आयोजित वृहद कृषि लोन मेले में 196 किसानों को दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत एक करोड़ 23 लाख रुपये का कर्ज बांटा गया। योजना में मात्र दो प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा। अब तक सहकारी बैंक 1514 किसानों को नौ करोड़ रुपये का कर्ज बांट चुका है। यह योजना एक अक्तूबर से शुरू हुई।
किसानों को चेक बांटते हुए वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि किसानों को प्राप्त कर्ज का कृषि तथा कृषि से जुड़े अन्य कामों में उपयोग करना चाहिए। सहकारी बैंक के अधिकारियों से कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला ने कहा कि दीनदयाल सहकारी योजना से कृषि के अलावा मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन, मौनपालन, मुर्गी पालन, बागवानी विकास जैसे काम किए जा सकते हैं।
बैंक के उपमहाप्रबंधक एमएस भंडारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत, महाप्रबंधक राम अवध, संचालक मंडल के सदस्य हयात सिंह माहरा, हयात चंद, पीतांबर भट्ट, उत्तम गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी आदि मौजूद थे। हर किसान को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया। पहले किसानों ने योजना के तहत आवेदन किया। बाद में बैंक ने पूरी जांच पड़ताल के बाद इन लोगों का नाम सूची में शामिल किया था।