फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   18 polling parties leave for remote polling stations of Pithoragarh district

पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 18 पोलिंग पार्टियां रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
18 polling parties leave for remote polling stations of Pithoragarh district
धारचूला विधानसभा के दूरस्थ मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होते हुए। संवाद न्यूज एजे - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए धारचूला विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र की 18 पोलिंग पार्टियों को एलएमएस पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से रवाना की गई। इसस पूर्व पोलिंग पार्टियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने हरी झंडी दिखाकर पोलिंग पार्टियां को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मतदेय स्थलों के लिए रवाना होने से पूर्व पोलिंग कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से अपना मतदान भी किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के तीन दिन पहले दूरस्थ क्षेत्र की 18 पोलिंग पार्टियों को भेजा जा रहा है। पोलिंग पार्टियों को रिजर्व ईवीएम के अलावा प्रत्येक पार्टी के साथ एक एक फार्मेसिस्ट, आवश्यक मेडिकल उपकरण, सेटेलाइट फोन, आपदा से बचाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है। सभी पोलिंग पार्टियों के रात्रि विश्राम के लिए सरकारी विद्यालयों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इन मतदान स्थलों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
पातो, बुंई, सांईपोलू, छाना, कनार, होकरा, खोएम, नामिक, बौना, तोमिक, जसपुर खान कनलका, क्वीरीजिमिया, जौलढुंगा, उच्छैती, बादनीधार, चौना, जैंती और मेतली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed