{"_id":"5c548f88bdec2217f5587ad0","slug":"171549045640-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी के व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी के व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। मेले के दौरान व्यापारियों के साथ हुई अभद्रता के मामले में कोतवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि मेले के दौरान 19, 20 नवंबर को कोतवाल ने कुछ व्यापारियों के साथ अभद्रता की।
इस मामले में व्यापारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों ने कार्रवाई को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महासचिव राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जाहिद हुसैन, बीडीसी सदस्य दूतीबगड़ जानकी देवी, संजय दताल, भूपाल पाल, ललित जोशी, तेज बहादुर पाल आदि शामिल रहे। इस संबंध में कोतवाल भीम भाष्कर आर्य का कहना है कि व्यापारियों के साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई। ब्यूरो