{"_id":"5b687f3c4f1c1bcb2e8b4cce","slug":"171533574972-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के जनता दरबार में आए 52 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के जनता दरबार में आए 52 आवेदन
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 52 आवेदन मिले। डीएम सी रविशंकर ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि 30 जुलाई से अब तक आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 1831 जन शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 162 शिकायतें अभी लंबित हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को समस्याओं का निपटारा शीघ्र करने को कहा। ऐंचोली-धारी स्यंनी सड़क में कृषि भूमि में मलबा डालने की शिकायत पर डीएम ने पीएमजीएसवाई के ईई को तीन दिन के भीतर खेतों से मलबा हटाने और डंपिंग जोन में मलबा डालने को कहा।
जगदंबा कॉलोनी में निजी संचार कंपनी के टॉवर से हो रहे शोर की समस्या पर डीएम ने एसडीएम को क्षेत्र का भ्रमण कर समाधान करने को कहा। पपदेव के प्रकाश लाल वर्मा ने चरागाह निर्माण के संबंध में समस्या रखी। वहां प्रशिक्षु आईएएस अभय प्रताप, परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, एसडीएम एसके पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।