फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अलाव जलाने के लिए शासन से नहीं मिलता धन

अलाव जलाने के लिए शासन से नहीं मिलता धन

Thu, 14 Dec 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अलाव जलाने के लिए शासन से नहीं मिलता धन
पिथौरागढ़। सभी शहरों में अलाव जलाने के लिए मुख्यमंत्री आदेश तो जारी कर रहे हैं, लेकिन इस मद में शासन से पालिकाओं को धनराशि नहीं दी जाती। हर साल पालिका अपने संसाधनों और मद से ही अलाव जलाने की व्यवस्था करती है। इस बार भी पालिका ने अलाव जलाने के लिए करीब 50 हजार रुपये की व्यवस्था की है और शुक्रवार से नगर के पांच स्थानों पर अलाव जलने लग जाएंगे।
विज्ञापन


अलाव जलाने के लिए निकायों को धन देने का शासन से कोई प्रावधान अब तक नहीं किया गया है, जबकि नगरपालिका के माध्यम से हर साल सर्दियां शुरू होने से पहले धन की मांग का पत्र शासन को भेजा जाता है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि सर्दियों में गरीब तबके के लोगों, यात्रियों की समस्या को देखते हुए अनिवार्य रूप से अलाव जलाए जाते हैं। पिछले साल इस मद में 44 हजार रुपये की राशि खर्च हुई थी। इस बार भी पालिका ने अलाव जलाने के लिए 60 क्विंटल लकड़ी मंगा ली है। लकड़ी जलाने के लिए केरोसिन का इंतजाम कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार से सिल्थाम, रोडवेज बस स्टेशन, केएमओयू बस स्टेशन, टकाना चौराहा और नगरपालिका चौराहे पर अलाव जलने लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि ठंड का मौसम अब शुरू हुआ है। आगे जब तक ठंड पड़ेगी तब तक निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। इधर, जिला मुख्यालय में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। घाटी वाले इलाकों में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाने के कारण जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य नगरों में भी यही व्यवस्था
जिले के अन्य नगरों में भी प्रशासन और नगर निकायों को ही अलाव जलाने की व्यवस्था खुद करनी पड़ती है। जिन नगरों में नगर पंचायत और नगरपालिका नहीं है, वहां पर स्थानीय प्रशासन अलाव जलाता है। कुछ छोटे कस्बों में स्थानीय व्यापारी भी अलाव जलाने में सहयोग देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed