फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   फटी वर्दी और फटे जूते लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे बेलदार

फटी वर्दी और फटे जूते लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे बेलदार

Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
फटी वर्दी और फटे जूते लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे बेलदार
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। लोनिवि के बेलदार फटी वर्दी और फटे जूूते लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्दी की नौ हजार रुपये की धनराशि लेने के बावजूद उन्हें फटी वर्दी दी जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुरमल सिह भंडारी के नेतृत्व में लोनिवि कर्मी फटा स्नो बूट, फटा पैंट, कोट और कमीज लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो भी कपड़े उन्हें मिले हैं, सभी फटे पुराने हैं। बेलदारों ने इसकी जांच करने की मांग की। कहा कि वे इस मामले को डीएम के समक्ष भी उठाएंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा हिमाच्छादित क्षेत्रों में काम करने वाले बेलदारों को स्नो बूट, कोट, गर्म पैंट और कमीज दिया जाता है। बेलदारों की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed