{"_id":"5b06fd364f1c1b906e8b46b3","slug":"141527184694-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा क्रमिक अनशन पर बैठे शिक्षा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा क्रमिक अनशन पर बैठे शिक्षा कर्मी
Updated Thu, 24 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री के भरोसे के बाद भी पदोन्नति विसंगति के मामले मेें कोई कार्यवाही न होने से नाराज शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने दोबारा क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने विभाग और सरकार पर कर्मचारियों की समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को शिक्षा कर्मी मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन पर बैठ गए। उन्होंने प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति को लेकर बरती गई विसंगति का मामला उठाया। कहा कि वित्त मंत्री ने जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया था, लेकिन पूरा नहीं हुआ। क्रमिक अनशन पर संगठन जिलाध्यक्ष सौरभ चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार पांडेय बैठे।
इस बीच पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान कैलाश बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा, प्रदीप खड़ायत, अंबिका नंदन जोशी, बलवन सिंह रावत, जयंत भट्ट, मनोज कुमार, नवीन चंद्र पाठक, मनोज साही आदि थे।