फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उड़ान योजना पर कवायद तेज

उड़ान योजना पर कवायद तेज

Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
उड़ान योजना पर कवायद तेज
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान योजना की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली से आई इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सिक्योरिटी टीम ने हवाई पट्टी पर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। टीम ने पट्टी पर किए जाने वाले अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों पर काम करने को कहा। सुरक्षा बंदोबस्त पूूरे होने के बाद पिथौरागढ़ से उड़ान शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आईजी एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने हवाई पट्टी का दौरा किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी शामिल थे। टीम ने पट्टी पर किए गए सुरक्षा इंतजाम परखने के साथ कार्यदायी संस्था से जानकारी हासिल की। टीम ने कार्यदायी संस्था को पट्टी पर संचालन से पहले कुछ अन्य सुरक्षा बंदोबस्त करने को कहा। इस संबंध में टीम ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को तकनीकी जानकारी दी। देर शाम सुरक्षा बंदोबस्तों को लेकर एयरपोर्ट की टीम और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के बीच बैठक भी हुई। इसमें हवाई पट्टी पर संचालन से पहले उठाए जाने वाले सुरक्षात्मक कदमों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा टीम के टीम के साथ एसडीएम संतोष पांडेय, सीओ शेखर चंद्र सुयाल और कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारी थे। बता दें कि पिथौरागढ़ से उड़ान योजना को मंजूरी मिल चुकी है। यहां से पंतनगर, दिल्ली, देहरादून हवाई सेवाओं का संचालन किया जाना है। अभी हवाई पट्टी को विकसित करने का काम किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था डीजीसीए की आपत्तियों को दूर करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत हवाई पट्टी में जरूरी सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने हैं। डीजीसीए के सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद उड़ान शुरू होगी। इसी क्रम में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने यहां व्यवस्थाओं का परखा और कार्यदायी संस्था को जरूरी सुरक्षा बंदोबस्तों से जुड़े सुझाव दिए। एसडीएम संतोष पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था अपेक्षित सुरक्षा बंदोबस्त पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed