{"_id":"5b48e5864f1c1b43748b468e","slug":"121531504006-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषेंद्र महर बने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषेंद्र महर बने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में ऋषेंद्र महर विजयी रहे। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने सिल्थाम में आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
युवक कांग्रेस के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से कांग्रेस कार्यालय में मतगणना की गई। मतदान में 1513 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिलाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। ऋषेंद्र महर को 878 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्धी राजू धामी को 529 मत मिले। कैलाश चन्याल को 32 और मनोज ठकुराठी को मात्र 29 मतों पर संतोष करना पड़ा। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर शुभम बिष्ट 447 मत लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र वल्दिया को 238 मत मिले।
गंगोलीहाट विधानसभा से पंकज बोहरा 81 मत प्राप्त कर विजयी रहे। डीडीहाट से बसंत जोशी 105 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी हेम पांडेय को 85 और कमलदीप बिष्ट को 71 मत प्राप्त हुए। धारचूला से संदीप वर्मा 423 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जिला महासचिव पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें आनंद धामी को 446, प्रकाश सिंह को 398, योगेश भारती को 155, शिवम वर्मा को 216 और पंकज मेहरा को 192 मत प्राप्त कर महासचिव चुने गए। विजयी उम्मीदवारों ने बाद में सिल्थाम में मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के चुनाव संपन्न होने पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, त्रिलोक महर, भुवन पांडेय, हयात चंद, महेश डसीला, पारस सिंह, राजू बोरा, दीपक महर, कुंडल महर, महिपाल वल्दिया, शंकर खड़ायत, संतोष गोस्वामी, जीवन कोहली आदि ने खुशी व्यक्त की।