फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वारियर्स और लायंस संयुक्त विजेता

वारियर्स और लायंस संयुक्त विजेता

Sat, 14 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
वारियर्स और लायंस संयुक्त विजेता
पिथौरागढ़। प्रथम सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बाराबीसी वारियर्स और डीडीहाट लायंस को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने सांसद निधि से क्रिकेट के सामान के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


वारियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन बनाए। जवाब में लायंस ने 17.5 ओवरों में नौ विकेट खोकर 121 रन बना लिए थे। इसी बीच अचानक दर्शकों ने मैदान में प्रवेश कर मैच को बाधित कर दिया। इस पर आयोजन समिति ने टीमों के फ्रैंचाइजों से वार्ता कर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। अंपायर विपिन पांडेय और फरहान अहमद थे। पुरस्कार जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, क्रिकेटर राजेंद्र धामी, पवन माहरा, जनार्दन उप्रेती ने बांटे।
विज्ञापन


मुख्य ट्राफी पर्वतारोही शीतलराज और कला में गिनीज बुक रिकार्डधारी शिवानी विश्वकर्मा ने भेंट की। पुरस्कार की राशि डेढ़ लाख रुपये दोनों टीमों को संयुक्त रूप से दी गई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत आयोजन की सफलता पर सभी का आभार जताया। संचालन जुगल किशोर पांडेय और चंद्रशेखर पुनेड़ा ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र चौहान, ललित खत्री, मनोज माहरा, मुकुल भंडारी, गौरव बिष्ट, दीपक चुफाल, पंकज चुफाल, मनोज चौहान, विक्रांत पुनेड़ा, नयन सिंह, पुष्कर चंद, कैलाश चंद, हेम वर्मा, संजय मल, देवेंद्र मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट के सुरेंद्र बोहरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
एसपीएल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार डीडीहाट के सुरेंद्र बोहरा को दिया गया। बाराबीसी के सौरभ रावत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज धारचूला के सागर रावत, डीडीहाट के अभिषेक डसीला रहे। मैन ऑफ द मैच बाराबीसी के हेमराज बोहरा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed