फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 vibrant villages of Munsiyari and Dharchula illuminated with solar lights

Pithoragarh News: मुनस्यारी और धारचूला के 11 वाइब्रेंट गांव सोलर लाइट से हुए रोशन

Sat, 15 Nov 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
11 vibrant villages of Munsiyari and Dharchula illuminated with solar lights
 मुनस्यारी के वाइब्रेंट गांव में स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइट। स्रोत: उरेडा
पिथौरागढ़। अब तक बिजली सुविधा से वंचित मुनस्यारी और धारचूला के वाइब्रेंट गांवों को सोलर लाइट से रोशन करने की पहल शुरू हुई है। उरेडा ने पहले चरण में मुनस्यारी और धारचूला के 11 वाइब्रेंट गांवों को सोलर लाइट से रोशन किया है। अब यहां के ग्रामीणों को घरों को रोशन करने के लिए मोमबत्ती का सहारा नहीं लेना होगा।
विज्ञापन

धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चीन सीमा पर स्थित गांवों में अब तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच सकी है। इन गांवों में रहने वाले लोग अब भी बिजली से वंचित हैं। इनके लिए मोमबत्ती, लालटेन से घरों को रोशन करना ही एकमात्र विकल्प है। बिजली न होने से ग्रामीण कई तरह की दुश्वारियां झेल रहे हैं। अब इन गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल कर यहां मूलभूत आवश्यकताओं के विस्तार की पहल शुरू हुई। इसी योजना के तहत अब तक अंधेरे इन गांवों को सोलर लाइट से रोशन किया जा रहा है। उरेडा ने पहले चरण में 97.54 लाख रुपये से दोनों तहसीलों के 11 वाइब्रेंट गांवों में 447 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर इन्हें रोशन कर दिया है। दूसरे चरण में उरेडा 12 गांवों को सोलर की रोशनी से जगमग करेगा।
विज्ञापन

वन्य जीवों का खतरा होगा कम
इन वाइब्रेंट गांवों में रात के समय बिजली न होने से वन्यजीवों का खतरा बना है। आए दिन भालू, तेंदुआ सहित अन्य जीव अंधेरे में आबादी में पहुंच रहे हैं इससे ग्रामीण सहमे हैं। अब ये गांव सोलर लाइट से रोशन होंगे तो वन्य जीव भी घरों तक नहीं पहुंचेंगे। इससे ग्रामीणों को सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपलच्यूऔर दुग्तू में लघु जल विद्युत परियोजना से मिल रही है बिजली
उरेडा ने नपलच्यू और दुग्तू को लघु जल विद्युत परियोजना से रोशन किया है। नपलच्यू में 50 तो दुग्तू में 25 किलोवाट की विद्युत परियोजना को धरातल पर उतारा गया है। इन परियोजना से ग्रामीणों को सिर्फ रात के समय ही बिजली मिलती है। अन्य वाइब्रेंट गांवों में सोलर लाइट स्थापित होने से ग्रामीणों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

----------------
इन गांवों में स्थापित की गईं हैं सोलर लाइट
गांव सोलर लाइट
बुर्फू 41
मिलन 110
मरतोली 23
पांखू 27
रेलकोट 34
टूला 23
गुंजी 20
कूटी 90
नपल्चू 25
नाभी 32
रांगकांग 35
--------------------------------------
कोट
वाइब्रेंट गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित की जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को बिजली की कमी नहीं खलेगी। रात के समय इनकी रोशनी से ग्रामीणों को वन्य जीवों से भी सुरक्षा मिलेगी। - भूपाल सिंह कुवर, परियोजना अधिकारी, उरेडा, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed