{"_id":"5c0bfdcebdec22415b096b13","slug":"101544289742-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे सेनानियों के क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे सेनानियों के क्षेत्र के लोग
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वाधीनता सेनानियों के क्षेत्र के लिए स्वीकृत सड़कों का निर्माण न होने के विरोध में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 124वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने सड़कों का निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।
शनिवार को स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय दीवान सिंह दशौनी के पुत्र उमेद दशौनी क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर हुई बैठक में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि क्षेत्र के लोग स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 124 दिन से तहसील मुख्यालय में क्रमिक अनशन चला रहे हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग ने आंदोलन स्थल पर आने की जरूरत तक महसूस नहीं की। आंदोलन के समर्थन में पवन रावल, दीपक रावल, मनोज कुमार, जगदीश दशौनी, रवि दशौनी ने धरना दिया।