{"_id":"5a3554d54f1c1b8e698c22b6","slug":"101513444565-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति के खिलाफ विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति के खिलाफ विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने शनिवार को वेतन विसंगति के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऊर्जा एसोसिएशनों के संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले चलाए जा रहे आंदोलन में तमाम कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। चेतावनी दी गई कि यदि चार जनवरी तक मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो पांच जनवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के ईई नितिन गर्खाल की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने मांग की कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में जो विसंगतियां रह गई हैं उनको दूर किया जाए और यह वेतनमान सभी कर्मचारियों के लिए लागू किया जाए, समयबद्ध वेतनमान के लिए पूर्व से चली आ रही व्यवस्था को जारी रखा जाए। बताया गया कि चार जनवरी को इन मुद्दों को लेकर देहरादून में रैली होगी। उसमें जिले से कई कर्मचारी भाग लेंगे। यदि तब तक मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो पांच जनवरी से हड़ताल शुरू हो जाएगी।
प्रदर्शन में लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल, संयुक्त संघर्ष मंच के प्रांतीय महामंत्री उमेश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस भैसोड़ा, राकेश शर्मा, केसी चौबे, होशियार सिंह सौन, एमएस बृजवाल, दामोदर पांडे, मुकेश बोरा, देवेंद्र पुनेड़ा, आरती बिष्ट, हर्ष सिंह धामी, नरेंद्र सामंत, नारायण राम, बसंत बल्लभ जोशी, मनोज पांडे, भूपेंद्र धामी आदि थे।