{"_id":"6ab11c748addbcb59909608b","slug":"vaccination-being-carried-out-to-prevent-lumpy-disease-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-126555-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए किया जा रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए किया जा रहा टीकाकरण
Mon, 21 Sep 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पशुओं में फैल रही लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। कीर्तिनगर के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज तिवारी ने बताया कि बीमारी के प्रसार को रोकने और पशुधन की सुरक्षा के लिए विभाग सतर्क है। ब्लॉक के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु टीकाकरण तथा पशुपालकों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक क्षेत्र के मंगसू और मलेथा में पूर्ण टीकाकरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में करीब छह टीमें गठित की गई हैं जो प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं में बुखार, त्वचा पर गांठें, आंख या नाक से स्राव तथा पैरों में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देने पर संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने और डॉक्टर की सलाह लेने को कहा। बताया कि अभियान में पशुधन प्रसार अधिकारी अजय जोशी, ज्योति जखमोला, पंकज कुमार, महेश चंद, आशा पैन्यूली आदि शामिल हैं। संवाद