फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Complaint regarding substandard construction work at Dangleshwar

Pauri News: दंगलेश्वर में घटिया निर्माण कार्यों की शिकायत

Mon, 21 Sep 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 21 Sep 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Complaint regarding substandard construction work at Dangleshwar
जनता दर्शन में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा के मुद्दे उठाए
विज्ञापन

पौड़ी। जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, शिक्षा, पानी, बिजली, पेंशन, आवास, वन्यजीव, आपदा, अतिक्रमण से जुड़ी 36 शिकायतें डीएम को बताईं। डीएम ने सभी फरियादियों को सुना और विभागों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम हुआ। सतपुली के बुजुर्ग नारायण सिंह ने निर्माणाधीन सिद्धपीठ दंगलेश्वर मंदिर में घटिया निर्माण कार्यों की शिकायत की। डांगी गांव के जगमोहन डांगी ने क्षेत्र में वन्यजीवों से निजात दिलाने और सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्राम कठुड़ के जयसिंह ने पौड़ी - कोटद्वार एनएच भूमि अधिग्रहित होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने शहर में स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। इस मौके पर डीएफओ महातिम यादव, एएसपी संचार अनूप काला, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, सीईओ अत्रेश सयाना, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीडीओ रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed