फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two vehicles collided at the dam site, a girl injured

डैम साइट पर भिड़े दो वाहन, एक युवती घायल

Tue, 10 May 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles collided at the dam site, a girl injured
सोमवार मध्य रात्रि बदरीनाथ हाईवे पर डैम साइट पर विपरीत दिशाओं से आ रहे दो छोटे वाहनों में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में चालक समेत सात लोग सवार थे। दुर्घटना मेें एक युवती घायल हो गई। जिसको एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि एक वाहन चालक भी चोटिल हुआ है। जिसको बेस अस्पताल श्रीनगर में किया गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज श्रीकोट ओम प्रकाश ने बताया कि सोमवार रात लगभग एक बजे श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के बैराज के समीप बदरीनाथ हाईवे पर मैक्स और बुलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि बोलेरो रेलवे प्रोजेक्ट की है। वाहन चालक ऋषिकेश से सुमेरपुर जा रहा था, जबकि मैक्स चालक फाटा से 5 लोगों को ऋषिकेश ले जा रहा था। मैक्स में सवार एक युवती दीपाली निवासी गाजियाबाद घायल हुई है, जिसे एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed