फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two elderly people died of heart attack in Quarantine

होम क्वारंटीन बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two elderly people died of heart attack in Quarantine
पौड़ी/बैजरो। जिले में शुक्रवार को क्वारंटीन में रह रहे दो बुजुर्गों की हार्टअटैक से मौत हो गई। क्वारंटीन के दौरान मौत होने पर प्रशासन भी सकते हैं। पौड़ी के गहड़ गांव के क्वारंटीन में बुजुर्ग गाजियाबाद जबकि बीरोंखाल ब्लाक के घोडपाला मल्ला गांव में क्वारंटीन बुजुर्ग दिल्ली से परिजनों के साथ लौटे थे। एहतियातन सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के ब्लाक ल्वाली घाटी स्थित गहड़ गांव के 89 वर्षीय बुजुर्ग 31 मई को गाजियाबाद से बेटे के साथ एक प्राइवेट वाहन से गांव पहुंचे थे। ग्राम प्रधान रामस्वरुप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा, जहां होम क्वारंटीन के 11 दिन बाद उनकी अचानक मौत हो गई। परिजनों व ग्राम प्रधान ने उनकी मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। विभाग की एक टीम ने जांच के लिए गांव पहुंची। टीम ने एहतियात के तौर पर बुजुर्ग का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं बैजरो में बीरोंखाल ब्लाक के घोडपाला मल्ला गांव के क्वारंटीन सेंटर में एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। क्वारंटीन सेंटर में मौत की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। मौके पर पता चला कि वृद्ध की मौत हार्टअटैक से हुई है कोरोना से नहीं। डॉक्टरों ने वृद्ध की मौत को सामान्य मानते हुए परिजनों को गांव में ही अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी। वृद्ध गत एक जून को दिल्ली के नंदनगरी से परिजनों के साथ गांव पहुंचे थे और क्वारंटीन सेंटर में थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुजुर्ग हृदय रोग से पीड़ित थे और घर आने से कुछ दिन पूर्व उनकी हार्ट की सर्जरी हुई थी। इस दौरान उनके तीन स्टंट भी पड़े थे। उनका उपचार चल रहा था। अचानक उनकी तबियत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- गहड़ गांव में होम क्वारंटीन 89 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हार्टअटैक से हुई है। उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, बावजूद इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। - डा. रमेश कुंवर, एसीएमओ पौड़ी।

- क्वारंटीन के दौरान रिखणीखाल अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग का रूटीन चेकअप भी कराया गया था। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। हार्टअटैक के कारण उनकी मौत हो गई। - डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed