{"_id":"6b096507fc4d0472a600963a","slug":"forest-department-to-form-village-protection-squads-in-leopard-affected-areas-pauri-news-c-5-1-drn1019-1120889-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा दल का गठन करेगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा दल का गठन करेगा वन विभाग
Fri, 27 Nov 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड के गजल्ड गांव में वन विभाग ने भालू को खदेड़ दिया है। बीते बृहस्पतिवार को गांव के आस पास ही भालू दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई थी। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर भालू को भागने में सफलता पायी। वहीं, वन विभाग ने गुलदार प्रभावित गजल्ड, चवथ, ओजली, बाड़ा, बमठी आदि गांवों में सर्तकता और जनसुरक्षा के लिए ग्राम स्वयंसेवक सुरक्षा दल का गठन किया जा रहा है। विभाग की ओर से 18 से 20 युवाओं की टीम का गठन किया जाएगा। विभाग स्वयंसेवकों को जरूरी सामान मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही युवाओं को गुलदार व भालू से सर्तक और जनसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में वन्यजीवों के हमलों का खतरा अधिक होता है। बताया कि वन्यजीवों के हमलों का पैटर्न भी बदलता जा रहा है। पहले वन्यजीवों के हमले रात 7 से 8 बजे अधिक होते थे, वहीं अब ये शाम ढलते ही सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता से इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
विज्ञापन
