फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The LPG cylinder crisis deepens in 18 gram sabhas, including Agaroda

Pauri News: अगरोड़ा समेत 18 ग्राम सभाओं में एलपीजी सिलिंडरों का संकट गहराया

Mon, 27 Apr 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
The LPG cylinder crisis deepens in 18 gram sabhas, including Agaroda
- ग्रामीण बोले, बीते दो से तीन महीनों में क्षेत्र में नहीं हुई सिलिंडरों की आपूर्ति
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्यालय से सटे विकासखंड कल्जीखाल के अगरोड़ा क्षेत्र की 18 ग्राम सभाओं में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो -तीन महीनों से क्षेत्र में सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई जिससे ग्रामीणों ने रोष बढ़ रहा है। ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख दीपक असवाल ने बताया कि अगरोड़ा बाजार, कठुड़, ढांग, कोलड़ी समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बीते दो से तीन महीनों बाद भी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते ग्रामीण आए दिन उनसे सिलिंडरों की आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पूर्व में सिलिंडर का वाहन अगरोड़ा पुल तक ही आया और उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार सिलिंडरों का वितरण नहीं किया गया। इस कारण क्षेत्र के कई गांवों में रसोई गैस की किल्लत गहराती जा रही है। कनिष्ठ प्रमुख दीपक ने बताया कि डीएम से वार्ता की गई थी जिस पर उन्होंने जल्द सिलिंडरों की आपूर्ति का आश्वासन दिया। वहीं, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बीते 23 व 24 अप्रैल को ही क्षेत्र में सिलिंडर वितरित किए गए थे फिर से वाहन भेजकर सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed