फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students were motivated to study

छात्र-छात्राओं को किया पढ़ाई के लिए प्रेरित

Sat, 09 May 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Students were motivated to study
राजकीय इंटर कॉलेज मरखोड़ा के शिक्षकों ने सेवित क्षेत्र के गांवों में जाकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। शिक्षकों ने उन्हें शिक्षण सामग्री देने के साथ ही स्मार्ट फोन के सही प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों से फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की भी अपील की गई। टीम ने छात्र-छात्राओं को अलग-अलग बुलाकर शिक्षण सत्र पर चर्चा की। कहा कि विश्व में कोरोना जैसी महामारी से दुनिया ठहर सी गई है। ऐसे कठिन दौर में बच्चे पढ़ाई के साथ ही रचनात्मक कार्य करें। इस दौरान छात्र आयुष पंवार और सुमित पंवार की ओर से मास्क और कोरोना के विषय की बेहतर जानकारी दिए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से भी सम सममायिक विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान मरखोड़ा मनीषा बहुगुणा, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, शिक्षक मनोज काला, कैलाश पुंडीर, दुर्गेश बर्तवाल व महेश गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed