{"_id":"6a258002bb789c8ac80ff50f","slug":"ssb-guerrillas-decide-to-intensify-their-agitation-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123358-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एसएसबी गुरिल्लाओं ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एसएसबी गुरिल्लाओं ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय
Sun, 07 Jun 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर। नौकरी और पेंशन की मांग के लिए लंबे समय से संघर्षरत एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया हैं। संगठन की ओर से 12 जून को घनसाली में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार को दिए गए 15 दिन के नोटिस के बाद की स्थिति पर चर्चा कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
संगठन के अनिल भट्ट ने बताया कि बैठक में सरकार की ओर से मांगों पर दिए गए जवाब अथवा जवाब नहीं मिलने की स्थिति पर विस्तार से विचार किया जाएगा। इसके बाद संगठन आगे की कार्रवाई और आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। उन्होंने कहा कि एसएसबी गुरिल्ला पिछले दो दशकों से नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को तथा राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों को गुरिल्लाओं के समायोजन के संबंध में दिशा-निर्देश भी देती है लेकिन अधिकारी उन आदेशों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते। संवाद