फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rajeev won in sloka recitation

श्लोकोच्चारण में राजीव ने मारी बाजी

Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Rajeev won in sloka recitation
राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड की ओर से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए संस्कृत गीत व श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में देहरादून के राजीव पांथरी प्रथम, चमोली जिले की सरोज डिमरी द्वितीय व नैनीताल जिले के कमलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। टिहरी की स्नेहलता ध्यानी चतुर्थ व देहरादून के दिनेश भट्ट ने पांचवां स्थान पाया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में नैनीताल की दीपाली पांडेय प्रथम, पौड़ी जिले के यमकेश्वर की सुनीता बहुगुणा द्वितीय, टिहरी की मंजू शर्मा तृतीय, देहरादून की ऊषा गौड़ चतुर्थ व हरिद्वार जिले की डॉली कौशिक पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed