{"_id":"5f10ba378ebc3e63dc7651d7","slug":"rade-shrinagar-news-jmu21446601","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नार्को टेरर मामले में एनआईए ने घाटी में कई जगह दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः नार्को टेरर मामले में एनआईए ने घाटी में कई जगह दी दबिश
Fri, 17 Jul 2020 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार को बडगाम और श्रीनगर जिले में कई जगहों पर दबिश दी। एक शख्स को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये दबिश हंदवाड़ा नार्को टेरर मामले में अंजाम दी गई है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ की पार्टियां भी साथ थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जैश का वालिद, आईईडी एक्सपर्ट था ये आतंकी
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम दबिश के दौरान श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में गुलाम मोहम्मद भट नाम के घर पहुंची। वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसकी शिनाख्त उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के रफियाबाद के आफाक अहमद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि हंदवाड़ा नार्को टेरर मामले में उसकी भी भूमिका रही है।
विज्ञापन
हंदवाड़ा में पकड़ी थी 1.34 करोड़ नकदी, 21 किलो हेरोइन
हंदवाड़ा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर लश्कर-ए-ताइबा के नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 1.34 करोड़ की नकदी और 21 किलो हेरोइन बरामद की थी। तीन ओजीडब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया था।
पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 100 करोड़ बताई गई थी। गृह मंत्रालय ने इस मामले को एनआईए को सौंप दिया था। इसके बाद एनआईए ने नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जो जारी है।