फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri dominated in badminton and table tennis

बेडमिंटन व टेबल-टेनिस में पौड़ी का रहा दबदबा

Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pauri dominated in badminton and table tennis
पौड़ी। 69वीं जनपदीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन, टीटी, फुटबाल व हैंडबाल के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के टीटी व बैडमिंटन फाइनल मुकाबलों में पौड़ी का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहीद जसंवत सिंह खेल मैदान रांसी, इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। फुटबाल अंडर-19 बालिका वर्ग सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में खिर्सू ने दुगड्डा और दूसरे मुकाबले में पाबौ ने पौड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। यहां फाइनल में खिर्सू ने पौड़ी को 2-0 से मात देकर मुकाबला अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग फाइनल में कोट ने पाबौ को 3-0 से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग सेमीफाइनल में कोट ने दुगड्डा को 1-0, पौड़ी ने पाबौ को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हैंडबाल अंडर-14 बालक वर्ग फाइनल में पौड़ी ने खिर्सू को 10-02 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग सेमीफाइनल के पहला मुकाबले में दुगड्डा ने पोखड़ा को 09-01 और पौड़ी ने खिर्सू को 10-02 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यहां दुगड्डा ने पौड़ी को 10-05 से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। बैडमिंटन अंडर-14 बालक वर्ग एकल मुकाबले में पौड़ी के आयुष वेद ने पौड़ी के ही ध्रुव और बालिका वर्ग में पौड़ी की साक्षी ने प्रिंसी, अंडर-17 बालक वर्ग में पौड़ी के विवेक ने दुगड्डा के अरबाज व बालिका वर्ग में पौड़ी की पूजा ने शुभानी और अंडर-14 बालक वर्ग में दुगड्डा के अदनान ने पौड़ी के शुभम, बालिका वर्ग में पौड़ी की कस्तूरी ने साक्षी को पराजित कर फाइनल में जीत हासिल की। टेबल-टेनिस अंडर-14 बालक वर्ग में पौड़ी के प्रियांशु ने एकेश्वर के प्रिंस, बालिका वर्ग में पौड़ी की अंजलि ने पौड़ी की ही विनीता, अंडर-17 बालक वर्ग में पौड़ी के अभिषेक ने द्वारीखाल के अनिकेत, बालिका वर्ग में एकेश्वर की अंजलि ने अंकिता और अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी के अमन ने प्रवेश व बालिका वर्ग में पौड़ी की काजल ने अंजलि को हराया। मुकाबलों में सुनील रावत, गोपाल चौहान, राजेंद्र रावत, मुकेश कुमार, महिपाल लिंगवाल, सुरेंद्र रावत, अजय जैन, धीरेंद्र रावत, कैलाश शाह, योगेेंद्र पटवाल, मालिनी, रचना व बबीता रावत निर्णायक रहे। इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी व संयोजक सुमंत नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed