फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri: Report of a woman drowning in the Western Nayar River; Police and SDRF engaged in search operations

पौड़ी: पश्चिमी नयार नदी में महिला के डूबने की सूचना, तलाश में जुटी पुलिस व एसडीआरएफ

Tue, 01 Sep 2026 08:26 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 01 Sep 2026 08:26 PM IST
सार

महिला की तलाश के लिए नदी किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Pauri: Report of a woman drowning in the Western Nayar River; Police and SDRF engaged in search operations
महिला नदी में डूबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमी नयार नदी में एक महिला के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानूनगो चाकीसैण विजेन्द्र सिंह गुसांई ने थाना पैठाणी को सूचना दी कि आशा देवी (33 वर्ष), पत्नी दलवीर सिंह, निवासी ग्राम पल्ली, बनास सरहद, नागधार तोक, पैठाणी पश्चिमी के नयार नदी में डूबने की आशंका है। बताया गया कि महिला ने घटना के समय हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन


ऋषिकेश:  उफान पर आई गंगा, चेतावनी रेखा से मात्र सात सेमी नीचे बह रही, प्रशासन ने बस्तियों में किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना पैठाणी से अपर उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह गुसांई पुलिस बल एवं आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही एसडीआरएफ को भी घटना की सूचना दी गई है।

महिला की तलाश के लिए नदी किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा सीमावर्ती थाना एवं चौकी पाबौ तथा सतपुली को भी सूचना देकर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नदी किनारे सर्च अभियान चलाने के लिए अवगत कराया गया है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed