फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Paddy transplantation began in the fields of Farasu after six years.

Pauri News: फरासू के खेतों में छह साल बाद शुरू हुई धान की रोपाई

Fri, 03 Jul 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 03 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Paddy transplantation began in the fields of Farasu after six years.
फोटो
विज्ञापन

लंबे समय से नहर थी क्षतिग्रस्त, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई रोपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-2 फरासू में करीब छह साल बाद धान की रोपाई को लेकर फिर से पहले जैसा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को विधि-विधान और देव पूजन के साथ धान की रोपाई शुरू हुई। लंबे समय तक सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त रहने के कारण खेती प्रभावित रही लेकिन नहर की मरम्मत होने के बाद अब खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सुबह से ही महिलाएं और पुरुष खेतों में रोपाई के कार्य में जुट गए।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब छह वर्षों से बार-बार सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने के कारण समय पर धान की रोपाई नहीं हो पा रही थी। इस वर्ष नहर की मरम्मत होने से खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचा जिससे समय पर रोपाई शुरू हो सकी। वार्ड पार्षद विजय कुमार चमोली ने बताया कि सिंचाई व्यवस्था बहाल होने से क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी। शुक्रवार सुबह देव पूजन के बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई शुरू की। इस अवसर पर सुशीला देवी, रामेश्वरी देवी, पूनम, विजय बहुगुणा, राजेंद्र बिष्ट, शुभु प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed