फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Opposition of putting external vehicles in railway project

बाहरी वाहनों को रेलवे परियोजना में लगाने का विरोध

Sat, 19 Sep 2020 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Opposition of putting external vehicles in railway project
रानीहाट-नैथाणा में प्रदर्शन करते हुए स्थानीय वाहन स्वामी - फोटो : SHRINAGAR
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना में स्थानीय लोगों के वाहन लगाने की मांग के लिए चौरासवासियों ने निर्माणाधीन श्रीनगर रेलवे स्टेशन (नैथाणा-रानीहाट) के समीप आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने कार्यस्थल के संपर्क मार्गों पर वाहन खड़े कर दिए हैं, जिससे परियोजना कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार से नैथाणा-रानीहाट में रेलवे परियोजना कार्यस्थल के समीप स्थानीय वाहन स्वामियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है, जिससे परियोजना स्थल तक जाने वाले वाहनों का रास्ता बंद हो गया। यहां आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए टेक सिंह नेगी ने कहा कि विगत 8 सितंबर को जिलाधिकारी टिहरी को आंदोलन के संबंध में ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने रोष जताया कि परियोजना कंपनी स्थानीय वाहनों के बजाय राजस्थान व अन्य प्रदेशों में पंजीकृत वाहनों से काम ले रही है। अधिकारी कार्य के लिए प्राइवेट नंबर वाले वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि स्थानीय वाहन स्वामी खाली बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि वह कई बार प्रशासन और कंपनी से स्थानीय वाहनों को अनुबंधित करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनमें आक्रोश है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत निजवाला, मुकेश भट्ट, मनोज जोशी, प्रजापति शाह, आशीष गैरोला, चंद्रमोहन रावत, उदय रावत, राकेश व अवतार सिंह आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed