फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   MLA gave the gift of three roads to Kaljikhal block

Pauri News: विधायक ने कल्जीखाल ब्लॉक को तीन सड़कों की दी सौगात

Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
MLA gave the gift of three roads to Kaljikhal block

विज्ञापन




पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल को तीन मोटर मार्गों की सौगात मिल गई है। विधायक राजकुमार पोरी ने विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत दो मोटर मार्गों का लोकार्पण व एक का भूमिपूजन किया। विधायक ने 5.75 करोड़ की सड़क निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किए।


ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पोरी ने 1.89 करोड़ की लागत से 12 किमी कांसखेत-असगढ़-बड़कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण और 3.41 करोड़ की लागत से 21 किमी बूंगा बैंड से साकनीखेत- भैड़गांव मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। जबकि ग्राम बुटली में 53 लाख की लागत से डेढ किमी संपर्क मोटर मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि जनहितों के कार्यों को सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। लोगों की मांगों के अनुसार विकासकार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे किये जा रहे हैं। कहा कि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनता के हितों के आधार पर ही योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed