{"_id":"6a6880644f731431b4018f5f","slug":"kanwar-mela-holidays-declared-for-18-schools-on-the-neelkanth-pilgrimage-route-pauri-news-c-51-1-pri1002-115197-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला : नीलकंठ यात्रा मार्ग के 18 विद्यायलों में अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला : नीलकंठ यात्रा मार्ग के 18 विद्यायलों में अवकाश घोषित
Tue, 28 Jul 2026 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में कांवड़ मेले के तहत नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र के 18 विद्यालयों में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है। कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
डीएम ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के प्रावि व राइंका नीलकंठ और दिउली में 30 जुलाई से 11 अगस्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर नीलकंठ, मल्ली तलाई, प्रावि भौन, बाल मैत्री शिशु संस्थान मलेलगांव, प्रावि रत्तापानी, प्रावि और राउमावि घट्टूगाड़, लक्ष्मणझूला स्थित प्रावि, राइंका व गंगा वैली पब्लिक स्कूल, स्वर्गाश्रम के बाल विद्या निकेतन, गीता बाल विद्यालय और एसडीएसए महाविद्यालय के साथ ही प्रावि व राइंका गंगाभोगपुर में 5 से 11 अगस्त तक अवकाश रहेगा। डीएम ने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।