{"_id":"5f19ed108ebc3e63d554ce48","slug":"inaugration-shrinagar-news-jmu214977928","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में उप राज्यपाल ने 113 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में उप राज्यपाल ने 113 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ
Fri, 24 Jul 2020 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि सुशासन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। इसमें प्रशासन की सक्रियता बेहद जरूरी है ताकि विकास प्रक्रिया समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी
विज्ञापन
उन्होंने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में 113 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अपने दौरे के दौरान उप राज्यपाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कश्मीरी पंडितों, राजनीतिक दलों, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के 18 प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के बाद एलजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जनता की समस्याओं का शीघ्रता से निवारण करें। अनंतनाग शहर के मैरिज हॉल के लिए जमीन की पहचान करने और उसके अनुसार डीपीआर जमा करने का निर्देश दिया। बिजबिहाड़ा शहर में यांत्रिक पार्किंग के लिए जमीन की शिनाख्त करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने अफसरों से कहा कि सड़कों के साथ साफ पेयजल और बिजली जैसे स्थानीय मुद्दों के साथ अधूरी पड़ी परियोजनाओं को भी पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित करें। उन्होंने लोगों से कोरोना के बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करने को कहा। उनके साथ सलाहकार बसीर अहमद खान, कश्मीर के आयुक्त और अन्य अधिकारी मौजूद थे।