फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GB Pant Institute horse racing students demonstrated against UTU's exam schedule

Pauri News: यूटीयू के परीक्षा शेड्यूल पर जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Dec 2024 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
GB Pant Institute horse racing students demonstrated against UTU's exam schedule

विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में परीक्षाएं संस्थान स्तर से हटाकर यूटीयू से कराए जाने से छात्रों में खासी नाराजगी है। छात्रों ने यूटीयू के परीक्षा शेड्यूल को घुड़दौड़ी की परिस्थितियों व छात्र हितों के विपरीत करार देते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। कहा कि घुड़दौड़ी में जनवरी माह में ठंडा मौसम होता है। यहां तापमान 1 या 2 डिग्री से माइनस में भी चला जाता है। इस दौरान पूरे माह अवकाश रहता है। लेकिन यूटीयू ने 26 दिसंबर से 26 जनवरी तक परीक्षा शेड्यूल तय किया है, जो घुड़दौड़ी की भौगोलिक परिस्थितियों व छात्रहित के विपरीत है।शनिवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने संस्थान के स्वायत्त शिक्षण संस्थान होने के बावजूद परीक्षाएं यूटीयू से कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा, जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी प्रशासन परीक्षाएं स्वयं के स्तर पर आयोजित करता आया है, जो यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप संपन्न होती है। लेकिन अब शासन से परीक्षा संपन्न कराए जाने की जिम्मेदारी यूटीयू को सौंप दी गई है। विवि ने यहां कि परिस्थिति के विपरीत परीक्षाओं की तिथियां घोषित की है, जो छात्रहित में नहीं है। कहा कि विवि ने नवंबर तक बीटेक, एमटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया कराई, जिसके चलते छात्रों का पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हो पाया है। ऐसे में वह कैसे परीक्षाएं दे पाएंगे। जबकि संस्थान प्रशासन ने छात्रों की परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित की थी। बताया कि घुड़दौड़ी में जनवरी माह में तापमान 1 से 2 डिग्री रहता है, जो रात के समय माइनस हो जाता है। पाला गिरने के साथ विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होती है। कहा कि परीक्षाएं संस्थान स्तर पर पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप ही कराई जाय। छात्रों ने छात्रहित में सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।



सचिव को हटाए जाने की उठाई मांग



क्षेत्र के ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने तकनीकी शिक्षा सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग की है। अछरीखाल निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह रावत, मिंथी गांव निवासी प्रकाश बिष्ट, नागरिक कल्याण एवं जागरुक विकास समिति पौड़ी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश बड़थ्वाल व मकान सिंह ने मुख्यमंत्री व तकनीकी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा सचिव पर जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने, निलंबित कुलसचिव संदीप कुमार के साथ मिलीभगत का का आरोप लगाया। कहा, स्वायत्त शिक्षण संस्थान से जानबूझकर उसकी स्वायत्तता छीनी गई है। सचिव के आदेश से संस्थान में परीक्षाओं को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
विज्ञापन


- यूजीसी ने जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी को आगामी 2029 तक स्वायत्त शिक्षण संस्थान की मान्यता दी है। परीक्षाओं का आयोजन संस्थान स्तर पर आयोजित होता आया है। इसी के अनुरूप तैयारियां की गईं। पेपर भी तैयार कर लिए गए हैं। लेकिन अब शासन ने परीक्षा की जिम्मेदारी यूटीयू को सौंप दी है। जिसको लेकर शासन को पत्र भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार का निवेदन किया गया है। -प्रो. वीएन काला, निदेशक जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के स्वायत्त शिक्षण की यूजीसी की मान्यता को यूटीयू द्वारा अधिसूचित नहीं किया गया है। हाल में संस्थान के निरीक्षण में पाया गया था कि परीक्षाओं का रिकॉर्ड अस्त-व्यस्त था। शासन ने परीक्षाओं के सफल संचालन का दायित्व यूटीयू को दिए जाने का निर्णय लिया है। संस्थान के निलंबित कुलसचिव से जुड़ी जांच मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -रंजीत कुमार सिन्हा, तकनीकी शिक्षा सचिव उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed