फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dead bodies of two women found hanging

फंदे से लटके मिले दो महिलाओं के शव

Fri, 12 Jun 2020 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two women found hanging
कीर्तिनगर तहसील के दो अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं के शव फंदे से लटकते हुए मिले। दोनों मामले प्रथम दृष्टया खुदकुशी के बताए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पहली घटना राजस्व पुलिस क्षेत्र बड़ियार की है। जहां ग्राम दालढुंग निवासी ज्योति (31 वर्ष) पत्नी दीपक सिंह ने 10 जून को अपने ही घर की गौशाला में रस्सी से फांसी लगा दी। बृहस्पतिवार को मामले की सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक नरेश भट्ट मौके पर पहुंचे। तहसीलदार मंजू राजपूत ने बताया कि जब पुलिस गांव पहुँची तो शव जमीन में रखा हुआ मिला। मृतका का पति मसूरी के होटल में कार्य करता है। लॉक डाउन के कारण वह इन दिनों घर पर ही है। दूसरा मामला ग्राम पंचायत बडोला (राजस्व क्षेत्र पाली डागचौरा) का है। शुक्रवार को संगीता (25) पत्नी दर्मियान सिंह का शव गांव के समीप एक पेड़ से लटके हुआ मिला। तहसीलदार मंजू ने बताया कि नायब तहसीलदार व राजस्व उप निरीक्षक को गांव भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed