फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress veterans gathered to surround BJP, outrage on the streets

भाजपा को घेरने जुटे कांग्रेस के दिग्गज, सड़कों पर दिखा आक्रोश

Sun, 14 Mar 2021 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Congress veterans gathered to surround BJP, outrage on the streets
श्रीनगर में जन आक्रोश रैली निकालते कांग्रेसी - फोटो : SHRINAGAR
कांग्रेस ने श्रीनगर से जन आक्रोश रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने के लिए रविवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी उतरे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने रखा।
विज्ञापन

रविवार को विभिन्न जनपदों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से ढोल-दमाऊं के साथ रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गोलापार्क पहुंची। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने शब्दों की नहीं बल्कि विकास की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हर क्षेत्र व वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाएं बंद कर दी गई है। कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो बुजुर्गों के लिए पौष्टिक आहार योजना लागू करेगी। पानी के मीटर हटाकर प्रति परिवार को माह में 100 यूनिट बिजली और हर व्यक्ति को प्रतिदिन 25 लीटर शुद्ध पानी निशुल्क मिलेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा अपने शासन काल में हर मोर्चे पर विफल रही है। बेरोजगारी चरम पर है। मंहगाई आसमान छूने लगी है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाने का काम किया है। शिक्षित बेरोजगार नौकरी की आस में घर बैठा है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्रपाल, विधायक मनोज रावत, संजयपाल, शैलेंद्र रावत, विजयपाल सजवाण, कविंद्र इष्टवाल, याकूब सिद्दीकी, डा. जीतराम, शूरवीर सिंह सजवाण, मातबर सिंह कंडारी, केशर सिंह, राजेंद्र भंडारी, जोत सिंह, किशोर उपाध्याय, रजनी भंडारी, मनीष खंडूडी, गणेश गोदियाल, राजकुमार, शैलेंद्र रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, विक्रम सिंह, प्रदीप थपलियाल व पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी आदि मौजूद थे। सभा का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया।
विज्ञापन

मंच पर कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करना हुआ मुश्किल
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस के मना करने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने और वह मुख्य मार्ग के बजाय अन्य जगहों से मंच तक पहुंच गए। जिस कारण मंच पर काफी भीड़ जमा हो गई। बार बार अनुरोध करने और मंच पर मौजूद संचालक के समझाने पर किसी तरह भीड़ कम हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed