{"_id":"6aba5d0efb8380c0bd0ebc3c","slug":"demand-for-the-chief-election-commissioners-resignation-pauri-news-c-51-1-pri1001-115865-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Mon, 28 Sep 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देने, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग उठाई।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने कलेक्ट्रेट, धारारोड होते हुए बस स्टेशन और पुन: कलेक्ट्रेट परिसर तक आक्रोश रैली निकाली। जिलाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, तामेश्वर आर्य, विनोद दनोसी, सुनील लिंगवाल, अरुणा कुमार, अनूप सिंह, आशीष नेगी, मोहित सिंह, भास्कर बहुगुणा, यशोदा नेगी, उपेंद्र रावत, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे। संवाद