फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ramnagar won the trophy by defeating Devprayag in the tie-breaker.

Pauri News: ट्राईब्रेकर में रामनगर ने देवप्रयाग को हराकर जीती ट्रॉफी

Mon, 28 Sep 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 28 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar won the trophy by defeating Devprayag in the tie-breaker.
खेल महाकुंभ के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन
विज्ञापन

पौड़ी। खेल महाकुंभ के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के बालक वर्ग अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले रांसी खेल मैदान में खेले गए। सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में विधानसभा रामनगर ने विधानसभा देवप्रयाग को टाईब्रेकर में 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला विधानसभा कोटद्वार और विधानसभा रामनगर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रही। इसके बाद ट्राईब्रेकर में रामनगर ने कोटद्वार को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में देवप्रयाग ने पौड़ी को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में रामनगर और देवप्रयाग की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ, जिसमें रामनगर ने देवप्रयाग को 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पौड़ी ने कोटद्वार को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक राकेश मोहन बलोदी, राजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं, नरेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed