फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Eye check-up for 32 villagers in Piplidhar

Pauri News: पिपलीधार में 32 ग्रामीणों की आंखों की जांच

Mon, 28 Sep 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 28 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Eye check-up for 32 villagers in Piplidhar
श्रीनगर। ग्राम पंचायत थाती डागर के पिपलीधार में द हंस फाउंडेशन सतपुली की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 32 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 26 मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवा और चश्मे वितरित किए गए, जबकि छह मरीजों की आंखों में गंभीर समस्या पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए सतपुली बुलाया गया है। इन मरीजों का ऑपरेशन फाउंडेशन की ओर से निशुल्क किया जाएगा। फाउंडेशन के चिकित्सक डा. नीरज भंडारी ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। ग्राम प्रधान थाती डागर संजय भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर बेहद उपयोगी हैं। इससे लोगों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिल जाती है। उन्होंने शिविर आयोजित करने के लिए द हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन


--------,
चित्रकला प्रतियोगिता में काव्य, अनिरूद्ध व दृष्टि ने मारी बाजी
कीर्तिनगर। सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी कॉलोनी चौरास में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का विकसित भारत में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में काव्य सेमवाल ने प्रथम, अनिरूद्ध रावत ने द्वितीय और दृष्टि गोदियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण सिलवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वरी कैंतुरा, प्रधानाचार्य जय सिंह नेगी आचार्य प्रियदर गैरोला, सूरज कुमार, बिल्लेश्वर प्रसाद सेमवाल, दीप्ति उनियाल , प्रियंका रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


----
ईई के तबादले व कार्यों की उच्चस्तरीय जांच के लिए धरना
फोटो
कीर्तिनगर। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता के तबादले एवं उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थानीय लोगों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे पूर्व क्षेपंस डॉ. प्रताप भंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और उठाई जा रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र सिंह ने कहा कि मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन से लगातार मांग उठाई जा रही है। यदि शीघ्र कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को अगले चरण में ले जाते हुए भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोदियाल एवं राम लाल नौटियाल ने भी अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

नियमित अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति से जीवन में हर लक्ष्य की प्राप्ति
संवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और सेवानिवृत्त कमर्नल अजय कोठियाल ने चौरास स्थित यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षण केंद्र चौरास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशिक्षणार्थी युवाओं से संवाद कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित होने का आह्वान किया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि नियमित अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति से जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कहा कि सेना में भर्ती केवल रोजगार का अवसर नहीं वरन देश सेवा का गौरव भी है। युवाओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और निरंतर परिश्रम के साथ अपनी तैयारी करनी चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह से भी मुलाकात की। प्रो. हरभजन सिंह चौहान, प्रो. मोहन सिंह पंवार, प्रो. आरएस नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed