फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Central government is anti labor and farmer: CITU

श्रमिक और किसान विरोधी है केंद्र सरकार : सीटू

Tue, 10 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Central government is anti labor and farmer: CITU
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ( सीटू) ने केंद्र सरकार को श्रमिक व किसान विरोधी बताया है। सीटू ने श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में किसान सभा व अन्य संगठनों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के बाहर स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर सीटू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीटू के जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल, किसान सभा के सुरेंद्र रावत ने कहा कि केंद्र की ओर से जनविरोधी नीतियां अपनाई जा रही हैं। उन्होंने श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस लेने, विद्युत संशोधन अधिनियम 2020 को रद्द करने, कृषि कानून बिलों को वापस लेने, महंगाई पर अंकुश लगाने, न्यूनतम वेतन 21 हजार देने, ठेका प्रथा समाप्त करने, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विनोद चमोली, नरेश नौडियाल, हरीश नेगी, रोशनी बिष्ट, मंजू उनियाल, शिखा कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed