फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   arrest

आतंकी संगठन के नाम पर धमकी भरे पोस्टर चिपकाए, शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में पुलिस ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाने और लोगों को धमकाने के आरोप में एक निजी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। गत 10 सितंबर को गुंडीपोरा (काकापोरा) के लोगों ने इलाके में लश्कर ए इस्लाम की ओर से पोस्टर चिपकाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पोस्टर में कुछ छात्राओं के अलावा युवाओं को धमकी भरे संदेश लिखे गए थे। उन पर वेश्यावृत्ति और सुरक्षाबलों के खबरी होने का आरोप लगाया गया था और बाज आने की धमकी दी गई थी। ऐसे पोस्टरों से इलाके में दहशत का माहौल था। पुलिस ने जांच पाया कि आरोपी की क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ निजी दुश्मनी थी। उन्हें बदनाम करने के लिए उसने फर्जी संगठन के लेटर हेड पर पोस्टर तैयार कर उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर चिपका दिया। आरोपी की शिनाख्त मुजमिल अहमद डार के तौर पर हुई है और वह पंपोर इलाके में एक निजी स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed